लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के 10 स्कूलों में स्थापित होंगी इनोवेशन प्रयोगशालाएं

SAPNA THAKUR | 19 जनवरी 2023 at 4:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

समग्र शिक्षा अभियान के तहत ऊना जिला के 10 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 2.50 लाख रुपए की लागत से इनोवेशन प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉक्टर सीवी रमन के नाम से स्थापित की जा रही इन प्रयोगशालाओं में भौतिक विज्ञान के विषय में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में इस प्रकार की प्रयोगशाला पहले स्थापित की जा चुकी है।

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब व टकोली, हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूबोवाल व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, ऊना विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चड़तगड़, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला, बसाल, समूर कलां तथा बसाल में स्थापित की जा रही इनोवेशन प्रयोगशालाओं का कार्य प्रगति पर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन प्रयोगशालाओं में ध्वनि प्रकाश तथा विद्युत से संबंधित विषयों को व्यापारिक रूप से समझने में आसानी होगी जिससे स्कूली बच्चों का भौतिक विज्ञान के विषय में ज्ञानवर्धन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रयोगशालाओं की स्थापना भविष्य में जिला के अन्य स्कूलों में भी की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने बताया कि इनोवेशन प्रयोगशालाओं की स्थापना डाइट ऊना की देखरेख में की जा रही है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि स्थापित की जा रही इनोवेशन प्रयोगशालाओं का कार्य आगामी फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी सत्र में स्कूली बच्चों को इस प्रयोगशाला का लाभ हासिल हो सके। बैठक में उपस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने बताया कि उनकी पाठशाला में इनोवेशन लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा विद्यालय में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]