Loading...

जिला के 6 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ताओ को कमेटी की मंजूरी

PRIYANKA THAKUR 12 Jan 2023 Edited 12 Jan 1 min read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के अंतर्गत बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बिलासपुर जिला के छह स्थानों पर नई हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ताओं को कमेटी द्वारा हरी झंडी दी गई।

कमेटी ने विकासखंड झण्डूता की ग्राम पंचायत नखलेखा के गांव लुरहाड़-बजौरा वार्ड-4 में दी मातला ग्राम सेवा सहकारी सभा पसोल में दी मातला ग्राम सेवा सहकारी सभा पसोल को उचित मुल्य की दुकान चलाने की मंजूरी दी। ग्राम पंचायत सलवाड गांव मल्होट वार्ड-9 मे मल्होट गांव के संजीव कुमार, विकासखण्ड सदर की ग्राम पंचायत निहारखन वासला के गांव वासला वार्ड-5 में द झंडा ग्राम सेवा सहकारी सभा में दुकान खोलने की मंजूरी दी गई।

वही, विकासखण्ड घुमारवीं की ग्राम पंचायत दकड़ी के गांव चुवाडी के वार्ड-1 में द ज्योति कृषि सेवा सहकारी सभा, ग्राम पंचायत बम्म के गांव गलाह के वार्ड-4 में द रवि कृषि सेवा सहकारी सभा पंतेहड़ा व विकासखण्ड श्री नैना देवी जी की ग्राम पंचायत कौलावाला टोबा के गांव झिण्डिया के वार्ड -4 में झिण्डियां गांव के केशव को उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त बैठक में विकासखंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत गाहर में नई हिम सुविधा उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए मंजूरी दी गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यह पंचायत सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करती है। जिसके तहत इस पंचायत में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए मंजूरी दी गई है। जल्द ही इस उचित मुल्य की दुकान को चलाने के लिए आवेदन कर्ताओं के आवेदन पत्र मांगे जाएगें।