जिला चंबा लगेगा हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट- सीएम सुक्खू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट चंबा में लगेगा। राज्य में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार एक मेगावाट का इलेक्ट्रोलाइजर भी लगाने जा रही है। सीएम सुक्खू ने मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में राज्य विधानसभा में यह इसका ऐलान किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बड़ी चुनौती है और आपदा के लिहाज से हिमाचल को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसके मद्देनजर सरकार ने राज्य स्तरीय गवर्निंग काउंसिल गठित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और इसे प्रोत्साहित करने से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
