जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीम से की भेंट

By Ankita May 12, 2023 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना परिधि गृह में जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष विनोद कोहली की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रखा।

उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया की उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार किया जायेगा। परिधि गृह ऊना में उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी, जिसके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।