Loading...

जिला पुलिस की कार्यवाही: हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार

Ankita • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आए दिन पुलिस कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नशा तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला छोटा शिमला के मैहली का है। जहाँ पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान धन सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को एक युवक पर शक हुआ। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।

जब शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4.36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एसडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।