जिला पुलिस ने वर्ष-2022 में पकड़े चोरी के इतने आरोपी, लाखों की करी रिकवरी
HNN / सोलन
वर्ष-2022 में हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें आए दिन देखने को मिली। हालांकि प्रदेश पुलिस ने 2022 में काफी चोर गिरोह को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया और उनके द्वारा चोरी की गई नकदी को रिकवर भी किया। बात जिला सोलन की करे तो सोलन पुलिस ने वर्ष-2022 में 161 आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है, इनमें तीन चोर गिरोह भी शामिल है।
पुलिस इनके कब्जे से करीब 55 लाख रुपये की रिकवरी करने में भी सफल रही है। वर्ष-2022 में जिलाभर में चोरी के 130 मामले सामने आए। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकदी सहित गहने भी चोरी हुए हैं। सबसे अधिक चोरी की घटनाएं घरों में हुई हैं। इसके अलावा दुकानों व मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं इस वर्ष सामने आई हैं।
कई जगह तो शातिरों ने दिन-दिहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी की घटनाओं को तो कम नहीं कर पाई, लेकिन चोरों तक पहुंचने में जरूर कामयाब हुई है। पुलिस ने वर्ष-2022 में चोरी की घटनाओ में शामिल 161 लोगो को तो गिरफ्तार कर लिया है, बाकि की तलाश की जा रही है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने आधे से अधिक मामलों को हल कर लिया है, तो वहीं कुछ मामलों में अभी पूछताछ व छानबीन चल रही है।