जिला भाषा अधिकारी के पद के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में रिसर्च असिस्टेंट/डिस्ट्रिक लैंगवेज ऑफिसर के पद के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।
बता दें इन पदों के लिए आयोजित इस स्क्रीनिंग टेस्ट में 6 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। गौरतलब है कि स्क्रीनिंग टेस्ट बीते 9 फरवरी को आयोजित हुआ था। लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि परिणाम आयोग की वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया है।
उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर
12090001
12090003
12090020
12090034
12090043
12090052