जिला में अंडर-16 ब्वायज क्रिकेट टीम हेतु लिए गए ट्रायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में अंडर-16 ब्वायज क्रिकेट टीम के लिए इंदिरा मैदान ऊना में ट्रायल लिए गए। ट्रायल प्रक्रिया के बाद 36 युवाओं को कैंप के लिए चयनित किया गया। चयनकर्ता अशोक ठाकुर व राहुल ने युवाओं की प्रतिभा को परखा। बता दें कैंप के बाद टीम का चयन किया जाएगा।
वहीं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में समर सिंह चौहान, विकेटकीपर तेजस शर्मा, शुभ गौतम, ओजस्वित, करण, वैभव शर्मा, हरदेश, समीर सिंह, प्रियांशु रायजादा, अरुण, विकेटकीपर निशांत शर्मा, आरुष राणा, आर्यवीर ठाकुर, विग्रेश, निखिल, कार्तिकेय, दिव्यांश, धीरज, कार्तिक, सुमित संधु, ओजस, आदित्य ठाकुर, अंशुमन, सन्नी, वंश हांडा, सार्थक शर्मा, आयुष रायजादा, आदित्य शर्मा, नमिश कालिया, तन्मय, तेजस सोहल, अनिरुद्व शर्मा, शालिन, अभिषेक, शौर्यवीर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त खिलाडिय़ों के लिए 28 मार्च से कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ी तय तिथि के दिन कैंप में पहुंचे।