Loading...

जिला में अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के लिए इस दिन यहां होंगे ट्रायल….

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला अंडर-19 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला ऊना की क्रिकेट टीम का चयन 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा।

यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिनका हिमाचली बोनोफाइड हो और उनका जन्म 1 सितंबर 2005 या इसके बाद का हो।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने आयु प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।