जिला में अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए इस दिन होंगे ट्रायल….
HNN/ऊना
2 जून से शुरू होने वाले अंतर जिला अंडर-23 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला ऊना टीम के लिए ट्रायल 22 मई को सुबह 8.30 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है, जिनका जन्म 1 सितंबर 2001 को या उसके बाद का हुआ है। साथ ही ट्रायल में हिस्सा लेन वाले खिलाड़ी को हिमाचली बोनाफाइड व पहचान पत्र साथ लेकर आए।
टूर्नामेंट के मैच का आयोजन ऊना के इंदिरा गांधी ग्राउंड, संतोषगढ़, अमत्तर के अटल बिहारी स्टेडियम और बिलासपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।