Loading...

जिला में अब पूर्व की समय-सारणी के अनुसार ही खुलेंगे स्कूल

Ankita • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में 20 मई को स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में जो बदलाव किया गया था, उसे अब पूर्व की समय-सारणी के अनुसार कर दिया गया है।

जिला मंडी के उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उप निदेशक, उच्च शिक्षा, मंडी के अनुरोध पर यह आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।

गौरतलब है कि लू चलने के दृष्टिगत जिला मंडी में स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया गया था। जिला के कुछ क्षेत्रों में स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे जबकि बंद करने का समय 1.30 बजे किया गया था।