जिला में अभी भी दो मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
HNN/सिरमौर
हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर पर जहां बीते कुछ माह भारी बारिश के साथ आपदाओं भरे गुज़रे हैं। वहीं अब मौसम की बदलती करवट के बाद आम जन-जीवन पटरी पर लौटना शुरू हो गया है।
जिला सिरमौर के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य लोक निर्माण विभाग के मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही हेतु सुचारु हैं। यही नहीं प्रशासन ने तमाम विभागों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाते हुए बिजली पानी आदि की व्यवस्था को भी पटरी पर ला दिया है।
जिला में अब केवल नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीपलाट ग्रामीण मार्ग और बाग आबरा ग्रामीण मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। खबर की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन द्वारा की गई है।