Loading...

जिला में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए उपायुक्त ने जारी किये आवश्यक आदेश

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला में बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने जहां सभी को कोरोना के नियमो की पालना करने को कहा है।

वही, पर्यटक सीज़न के मध्यनजर सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत 2 जनवरी रात 12 बजे तक होटल, रेस्तरां, भोजनालयों, चाय तथा खान-पान व अन्य दुकानो के मालिक या प्रबंधन की इच्छा के अनुरूप खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मालिक व संचालक अपने परिसर में उचित एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।