लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इस दिन आयोजित होंगी लोक अदालतें….

Ankita | 3 नवंबर 2023 at 10:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा।

लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। अनिता शर्मा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता हेतू एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पैरा लीगल वॉलंटियर, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं और इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे हेतु कोई शुल्क नहीं लगता है, और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष की हानि/हार नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए शीघ्र अति शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। उन्होने कहा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]