जिला में इस दिन आयोजित होगी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता….
HNN/ ऊना
जिला ऊना में गोल्डन स्पोर्ट्स क्लब जलग्रां टब्बा द्वारा 11 व 12 मई को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जलग्रां टब्बा मैदान में होने वाली दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिला सहित साथ लगते राज्य पंजाब की कबड्डी की टीमें हिस्सा लेंगी।
यह जानकारी क्लब के प्रधान चंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती व समाजसेवी कमल किशोर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में होंगे। 45 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता टीम को 7100 व उपविजेता को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं 65 किलो भार वर्ग में विजेता को 11 हजार व उपविजेता को 9100 रुपये और ओपन वर्ग में विजेता को 25 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के महासचिव मुनीश राणा, राजेश, हैप्पी, नितिन, बंधन शर्मा, रशपाल, विनोंद कुमार, विक्की, गोलू, विशाल, मनीष, प्रिंस, जसवंत, शिव व रवि अपनी विशेष सेवाएं देंगे।