Loading...

जिला में इस दिन आयोजित होगी कबड्डी प्रतियोगिता…

Ankita • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

गोल्डन स्पोर्ट्स क्लब जलग्रां टब्बा द्वारा 11 व 12 मई को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जलग्रां टब्बा मैदान में होने वाली दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिला सहित साथ लगते राज्य पंजाब की कबड्डी की टीमें हिस्सा लेंगी।

यह जानकारी क्लब के प्रधान चंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती व समाजसेवी कमल किशोर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में होगी। 45 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता टीम को 7100 व उपविजेता को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।