जिला में इस दिन आयोजित होगा रोजगार मेला…..
HNN/मंडी
जिला मंडी के आईटीआई जोगिंद्रनगर में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आईटीआई प्रशिक्षु पुरुषों के लिए 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य नवीन कुमारी द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का दसवीं में 40 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक हैं। आवेदक की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि 2017 से 2022 तक प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मकेनिक, टूल एवं डाई मेकर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल और पेंटर जनरल ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 16,900 से 21,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सब्सिडाइज्ड रेट में रहने और खाने के लिए कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दसवीं, बारहवीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, इंस्टीट्यूट रीलिविंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की तीन प्रतिलिपियां, वास्तविक प्रमाण पत्रों के साथ और पांच नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे।