Loading...

जिला में इस दिन किया जाएगा मॉक ड्रिल का आयोजन……

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

कांगड़ा में वर्ष 1905 में आएं भूकंप की वर्षगांठ को चिन्हित करते हुए 4 अप्रैल को आपदा जागरूकता दिवस पर निकासी ड्रिल/आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला के सरकारी कार्यालयों व कॉलेजों के साथ-साथ सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में मॉक ड्रिल और निकासी ड्रिल तथा प्रधानाचार्य/संस्थान के प्रमुख द्वारा भूकंप के दौरान/पहले और बाद में क्या करें और क्या न करें, पर लेक्चर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि भविष्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटा जा सके।