HNN/चंबा
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार निर्वाचन चंबा अनूप डोगरा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला चंबा के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु मंडलायुक्त कांगड़ा अब्बू शाइनामौल, भा.प्र.से. को 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दौरान पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार निर्वाचन ने यह भी बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान मतदाता सूची प्रेक्षक, प्राप्त हो रहे दावे व आक्षेपों के निपटारे की गुणवत्ता, मतदाता सूचियों में लिंग अनुपात, जनसंख्या अनुपात व आयु वर्ग वार पंजीकरण के अंतर को कम करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रेक्षण करेंगें तथा पाई गई विसंगतियों के निवारण हेतु संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करेंगें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने यह भी बताया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्रेक्षक 3 बार क्षेत्रीय दौरे करेंगे। प्रथम बैठक मंडलायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता में जिला चंबा के समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 8 नवंबर 2023 को आयोजित की गई।
तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा ने यह भी बताया कि किसी भी राजनीतिक दल या सर्वसाधारण को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के संदर्भ में यदि कोई विषय प्रस्तुत करना हो तो वे मतदाता सूची प्रेक्षक से दूरभाष मंडलायुक्त कांगड़ा, मतदाता सूची प्रेक्षक कांगड़ा मंडल को 94970-34035 पर सम्पर्क कर सकतें है।
अनूप डोगरा ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लाभ उठाने के लिए वे 9 दिसंबर 2023 से पहले अपने नाम सम्बन्धित मतदाता सूची में सम्मिलित करवायें व देश के लोकतंत्र सुदृढ़ बनाने में अपनी भागीदारी दें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group