जिला में इस दिन यहां आयोजित होंगे कैंपस साक्षात्कार….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड के 100 पदों हेतु कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस साक्षात्कार कुल्लू, बंजार और आनी में होंगे। जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के 100 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए अभ्यर्थी की आवश्यक योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक, आयु 21 और 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ रहेगा और वेतनमान 16,500 से 19,500 रुपये मासिक होगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 1 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, 2 को उप रोजगार कार्यालय बंजार और 4 को उप रोजगार आनी में कैंपस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।