जिला में इस दिन यहां होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट…..
HNN/ मंडी
सदर, मंडी के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट 8 और 22 नवंबर को छोटा पड्डल मैदान मंडी में होंगे। यह जानकारी वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर ओम कांत ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रतिभागी अपने फॉर्म, फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाईल सहित लाएं। बिना फोटो, बिना फाईल व अधूरे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
8 नवंबर को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए 4 नवंबर को प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आइएन के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं।
वहीं 22 नवंबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आइएन के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।