Loading...

जिला में इस दिन यहां होगी वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट ….

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल पधर में दिनांक 11 जनवरी 2024 को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हेतु तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी एसडीएम पधर सुरजीत सिंह द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट और वाहन की पासिंग हार्डगलू मैदान में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्लॉट 9 जनवरी 2024 से खोल दिये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग हेतु संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे फीस, और टैक्स की ऑनलाइन रिसिप्ट ही मान्य होगी। साथ ही यह भी अवगत किया जाता है कि सभी निर्धारित तिथि को संबंधित दस्तावेजों सहित 10:00 बजे प्रातः निश्चित स्थान पर पहुंच जाएं। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी का भी ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा