जिला में इस दिन से शुरू होगी बास्केटबॉल चैंपियनशिप….
HNN/ऊना
जिला ऊना में अंडर-19 जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल मैहतपुर में 6 व 7 अप्रैल को होगा। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल के अध्यक्ष अरुण नैय्यर तथा सचिव बृजमोहन अग्निहोत्री ने दी।
उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप 6 अप्रैल दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी। इस चैंपियनशिप में 1 जनवरी 2006 के बाद के सभी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती है, वह टीम 4 अप्रैल सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे।