जिला में इस दिन से शुरू होंगी जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप….
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय में 27 से 29 अप्रैल तक जिला स्तरीय 3 दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। समन्वयक कुंदन लाल ने बताया कि 10 मीटर शूटिंग चैंपियनशिप करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय के खेल परिसर में होगी।
यह चैंपियनशिप जिला हमीरपुर रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल व 10 मीटर रायफल श्रेणी में स्पर्धाएं विभिन्न आयु वर्ग में होंगी तथा अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
इसके लिए प्रतिभागी 22 अप्रैल तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागियों को 600 रुपये प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9882701611 पर संपर्क कर सकते हैं।