Loading...

जिला में इस दिन से शुरू होगी अंडर-19 जोन खेलकूद प्रतियोगिताएं….

Ankita • 29 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के स्कूलों की अंडर-19 लड़कियों और लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं ममलीग, नालागढ़ कंडाघाट और धर्मपुर स्कूल में आयोजित होंगी। जिला उच्च शिक्षा विभाग के क्रीड़ा संघ ने वार्षिक खेलकूद का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें जोन स्तर की छात्र और छात्रा प्रतियोगिता 21 अगस्त को हाेगी।

इस दौरान माइन और मेजर खेलों में विद्यार्थी भाग लेंगे। जोन स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अंडर-19 लड़कों की कंडाघाट जोन की प्रतियोगिता राजकीय माध्यमिक पाठशाला ममलीग और रामशहर जोन की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चमधार में 21 से 23 अगस्त तक होगी।

जबकि नालागढ़ जोन की बटेन और अर्की की भूमति स्कूल में 28 से 30 अगस्त तक होगी। इसके अलावा कसौली बद्दी जोन की राजकीय माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला और कसौली जोन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंडी में 3 से 5 सितंबर तक होगी।

वहीं छोटी खेलकूद प्रतियोगिता 19 से 22 सितंबर को कुठाड़ और बड़ी खेलकूद 14 सितंबर से 16 सितंबर को कुनिहार में होगी। लड़कियों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर को धर्मपुर और मेजर प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर को कंडाघाट में होगी।