Loading...

जिला में इस दिन से होगा जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन….

Ankita • 9 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

राज्य स्तरीय अंडर-15 और अंडर-17 सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 25 से 27 जुलाई तक हमीरपुर में किया जा रहा है।

यह जानकारी प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव शम्मी सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के सिंगल, डबल और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि अंडर-15 मुकाबले में 1 जनवरी 2010 या इसके बाद के जन्मे बच्चे तथा अंडर-17 के मुकाबले में 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्मे बच्चे भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संगठन के पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।