Loading...

जिला में इस दिन होंगे ड्राइविंग टेस्ट….

PARUL • 2 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 3 व 20 फरवरी को छोटा पड्डल मैदान मंडी में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। बिना फोटो, बिना फाईल तथा अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 3 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहली फरवरी यानी आज से जबकि 20 को होने वाले टेस्ट के लिए 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट आईएन के माध्यम से स्लॉट बुक कर सकते हैं ।