लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इस दिन होगी टीजीटी पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग……

PARUL | 3 नवंबर 2023 at 12:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी में प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी कार्यालय में टीजीटी के पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए बैचवाइज काउंसलिग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें टीजीटी आर्ट्स के अभ्यर्थी 7 नवंबर, टीजीटी नाॅन मेडिकल के अभ्यर्थी 8 नवंबर और टीजीटी मेडिकल के अभ्यर्थी 9 नवंबर को काउंसलिग प्रक्रिया में भाग लेंगे।

यह प्रक्रिया प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार अपनाई जाएगी। काउंसलिग के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों की ओर से अभ्यर्थियों के नाम प्रस्तुत किए गए हैं। जिसके अनुसार ही अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यदि किसी अभ्यर्थी को दिए गए बैच तक बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है और उसका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह भी निर्धारित तिथि को कार्यालय में आकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकता है। अभ्यर्थियों को अपने सत्यापित प्रमाण-पत्रों की प्रतियां लानी होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]