Loading...

जिला में इस दिन होगी स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन की नीलामी….

Ankita • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना के स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन जिसमें केवल भवन सामग्री शामिल है, उसकी नीलामी 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रस्तावित है।

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहड़ा डॉ राम पाल शर्मा द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नीलामी से पूर्व बोलीदाता को 10 हज़ार रूपये सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि बोलीदाता को भवन सामग्री का निपटारा 10 दिन के अंदर करना होगा तथा भूमि समतल करनी होगी। इसके अतिरिक्त चारदीवारी की बोली अलग से की जाएगी।