जिला में उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता इस दिन तक करवाएं ई-केवाईसी….
HNN/मंडी
जिला मंडी में चामुंडा गैस एजेंसी कोठंवा के तहत आने वाले उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी 28 फरवरी तक करा सकते हैं। बता दें उपभोक्ताओं को बिना ई-केवाईसी गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। चामुंडा गैस एजेंसी कोठवां के मालिक सुनील मंढोत्रा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाएगा, उन्हें गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस कनेक्शन भी नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए धर्मपुर और आस-पास के उपभोक्ताओं के लिए सोमवार और मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय के समीप कार्यालय में यह सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यहां पहुंचकर गैस कनेक्शन की काॅपी और आधार कार्ड की काॅपी, मोबाइल नंबर लाकर अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवा सकते हैं। सुनील मंढोत्रा ने सभी उपभोक्तओं से 28 फरवरी तक अपनी ई केवाईसी आवश्यक करवाने का आग्रह किया है।