जिला में उपभोक्ता इस दिन तक करें लंबित बिजली के बिलों का भुगतान….
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल दो मंडी के तहत आने वाले इलाके के बिजली उपभोक्ता अपने फरवरी के लंबित बिजली बिलों का भुगतान 15 मार्च से पहले तक कर दें अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार या सूचना के अस्थायी तौर पर कटवा दिए जाएंगे। बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
बता दें उपमंडल दो मंडी के तहत सौली खड्ड, विंद्रावणी, नेला, चडयाणा, शिल्ला कीपर, मझवाड़, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तल्याहड, देवधार, पधिऊ, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू एवं मराथू, जनेड, सिरम, तांदी आदि शामिल हैं।