Loading...

जिला में एससी-एसटी एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति ने चार लोगो के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। वही, पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बड़सर में जतिन प्रकाश डोगरा निवासी बिझड़ी ने पुलिस को बताया कि गांव के चार लोग उससे जातिसूचक शब्द से संबोधित करते है।

उन्हें बार-बार मना करने के बाद भी वह अपनी इन हरकतों से बाज नही आ रहे है। वही , पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।