जिला में एसोसिएट्स के 60 पदों हेतु इस दिन होंगे साक्षात्कार….
एनजीजी पॉवर टेक पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में बद्दी स्थित ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड में ट्रेनिंग एसोसिएट्स के 60 पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 11 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इनके लिए 10 वीं, 12वीं, और आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 17 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।