HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में कुत्तों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। आलम यह है कि आए दिन कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। कुत्तों के काटने से घायल हुए मरीज अस्पताल में आए दिन उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वही लोग भी लगातार प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं ताकि उन्हें इनके आतंक से निजात मिल सके।
बता दे कि 1 महीने के भीतर ही डॉग बाइट के 25 मामले दर्ज हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में यह मरीज उपचार के लिए पहुंचे। हर दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 5 से 6 डॉग बाइट के मामले दर्ज हो रहे हैं। उधर, रविवार को भी 3 लोगों पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों और चौराहों में कुत्ते के झुंड दिखाई देते हैं जोकि हर वक्त आक्रामक रहते हैं। ऐसे में सुबह के वक्त सैर पर जाने वाले लोगों को भी हर वक्त यही डर सताता रहता है कि कहीं कुत्ते उन्हें काट कर घायल न कर दें।

