Loading...

जिला में क्रिकेट टीम के लिए इस दिन होंगे ट्रायल..

PARUL 5 May 2024 Edited 5 May 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में जिला स्तरीय वरिष्ठ क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए 10 मई को ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू जिला क्रिकेट संघ द्वारा यह ट्रायल क्रिकेट मैदान कुल्लू में लिए जाएंगे।

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी मैदान में सुबह 09:30 बजे पहुंचने चाहिए। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ हिमाचली प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा।

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर ने सभी खिलाड़ियों से समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है।