जिला में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक इस दिन होगी आयोजित….
HNN/ मंडी
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 8 फरवरी को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी के कार्यालय में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी अंकुश शर्मा ने द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय से संबंधित वाहन/परमिट संबंधित कोई मामला रखा जाना हो तो ऐसे वाहन मालिक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना आवेदन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मंडी में 2 फरवरी सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी अंकुश शर्मा ने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।