Loading...

जिला में चंदन तस्कर सक्रिय, रात के अंधेरे में डेढ़ दर्जन पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

SAPNA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चंदन तस्कर इस कदर सक्रिय हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। आए दिन तस्कर चंदन के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। जिला कांगड़ा में अब तक ऐसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बावजूद भी अभी तक एक तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

बता दें कि अब तस्करों ने उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हाड़ी में डेढ़ दर्जन चंदन के पेड़ों पर हाथ साफ कर लिया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर खेतों में घुस गए और चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। उधर, पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि किसानों के खेतों से चंदन के पेड़ काटे जाने का मामला जानकारी में आया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।