लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में जाईका प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने हासिल किया प्रशिक्षण

Ankita | 17 जुलाई 2024 at 5:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जाईका प्रोजेक्ट हमीरपुर के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में “सिंचाई योजना बनाने के लिए जरुरी दिशानिर्देश और सूचि का अनुप्रयोग” पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जाईका परियोजना में कार्यरत जिला मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना, शिमला बिलासपुर व सोलन से आए हुए जाईका प्रोजेक्ट के इंजीनियरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य कृषि प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर डॉ. प्राची ने सिंचाई योजना को बनाने से पहले के जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के पहले दिन सिंचाई योजनाओं के संचालन और रख-रखाव तथा सिंचाई योजना के रिकॉर्ड रखने के लिए‌ परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सूचि और दिशा निर्देश तथा सिंचाई योजनाओं की टेंक क्षमता की डिजाइनिंग बारे विस्तृत जानकारी दी गईI

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डिज़ाइन इंजीनियर ने सूचि और दिशा निर्देश के आधार पर पम्पिंग मशीनरी के प्रकार का चयन और स्थापना तथा पानी की आवश्यकता का परिचय और डाटा तैयार करने तथा उनके विश्लेषण के लिए जरुरी दिशा निर्देश बारे प्रशिक्षत कियाI प्रशिक्षण के दूसरे दिन सिंचाई योजना का डाटा तैयार करने और उनके विश्लेषण के लिए विभिन्न सिंचाई प्रणाली में दिशानिर्देशों के माध्यम से पानी की आवश्यकता की गणना और अनुप्रयोग दक्षता बारे बताया गयाI

जैन इरीगेशन के प्रोजेक्ट मेनेजर ने लिफ्ट सिंचाई/ नलकूप सिंचाई, इसके घटक और पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन, प्रवाह सिंचाई योजना और उसके घटक के चयन के लिए सूचि बारे बताया। साथ ही ट्रेनिंग के को-ऑर्डिनेटर हितेन्दर सिंह ने सिंचाई परियोजना बनाने के लिए जरूरी कदमों बारे विस्तृत जानकारी दीI

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]