HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 20 से 25 नवंबर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी।
उपनिदेशक ने बताया कि 20 नवंबर को ऊना रोजगार कार्यालय से संबंधित, 21 नवंबर को अम्ब रोजगार कार्यालय, 22 नवंबर को हरोली तथा 23 नवंबर को बंगाणा रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि इन जेबीटी अध्यापकों के पदों हेतू सामान्य श्रेणी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 31.12.2016 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 31.12.2020 बैच, ओबीसी श्रेणी में 31.12.2016, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच, एससी, एसटी और एससी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच शामिल है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा भेजा नहीं गया है तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउसलिंग में भाग ले सकता है तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group