Loading...

जिला में ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी…

PARUL 2 May 2024 Edited 2 May 1 min read

HNN/चंबा

आरटीओ चंबा द्वारा मई माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 6 और 21 मई को आरटीओ चंबा तथा 14 व 28 मई को आरएलए चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। आरटीओ चंबा राम प्रकाश ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 20 मई को आरएलए डल्हौजी के आवेदनकर्त्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 13 मई को आरएलए चुवाड़ी, 7 मई को भरमौर, 16 मई को तीसा और 17 मई को आरएलए सलूणी के आवेदनकर्त्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग 8, 15, 22 व 29 मई को चम्बा, 20 मई को बौंखरी मोड़ बनीखेत, 13 मई को चुवाड़ी, 7 मई को भरमौर, 16 मई को तीसा और 17 मई को सलूणी में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यात्री व्यावसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए, साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्त्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।