जिला में तीसरे दिन भी बंद रही डाक सेवा, लोग परेशान
HNN/कांगड़ा
जिला काँगड़ा में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की इकाई ने मुख्य डाकघर के बाहर अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन वीरवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान डाक सेवकों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। डाक सेवकों की हड़ताल से डाक सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
जिससे लोगों को डाकघर का काम करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य डाकघर के बाहर बैठ डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे शाखा सचिव नरेश गुलेरिया ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि आठ घंटा काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करने, नियमित कर्मचारियों के समान सभी वित्तीय लाभ देने जैसे कई मांगें उनके आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल के दौरान कमल कुमार, जय किशन, राकेश सूद, मस्त राम, सुमन, अनीता, मोनिका, दिव्यांशी, रविंद्र, ओम दत्त मुख्य रूप से मौजूद रहे।