Loading...

जिला में दो हफ्ते के भीतर थाने में जमा करवाएं हथियार…..

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लाइसेंसी हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। जिला हमीरपुर में निर्देशों के 16 दिनों में अधिकतर लाइसेंसी हथियार धारकों ने हथियार अभी तक पुलिस के पास जमा नहीं करवाएं है।

जिला में अभी तक केवल 21 प्रतिशत लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाएं है। जिसके चलते लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि जिला में 5800 लाइसेंसी हथियार धारक हैं।

अभी तक केवल 1250 लोगों ने अपने हथियार जमा करवाएं हैं। सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति दिए गए समय में अपने हथियार जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।