जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा बैसाखी मेला….
HNN/मंडी
जिला मंडी के विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में 13 अप्रैल से शुरू होने वाला बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के दौरान महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण होंगे।
पंचायत प्रधान शूचिका ने बताया कि महिलाओं का कुश्ती दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। तीन दिवसीय मेले को पंचायत के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले की तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सांयकालीन कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गायक कलाकारों को भी अधिमान दिया जाएगा।
उन्होंने बैसाखी मेले में हर वर्ग के लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। सरकार की ओर से अधिकृत प्राचीन मंदिर मच्छिंद्र नाथ में भी बैसाखी पर्व पर शाही स्नान के साथ मेला शुरू होगा। मेले में कुश्ती दंगल, महिलाओं की खेलें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।