लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में निजी कंपनी द्वारा इस दिन यहां आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू….

PARUL | 29 जनवरी 2024 at 10:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर निजी कंपनी में 120 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 5 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय चुवाड़ी, 6 फरवरी को मॉडल करियर सैंटर बालू चम्बा व 7 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय सुंडला में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अरंविद सिंह चौहान द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक को साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वैबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉगइन आईडी बनाने के उपरांत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें व रिक्त पद के लिए आवेदन करें।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योगिता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]