लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में पटवारी के भरे जाएंगे 70 पद, सेवानिवृत पटवारियों-कानूनगो से मांगे आवेदन…

Ankita | 4 जनवरी 2024 at 11:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में वर्तमान में पटवारियों के 70 पद रिक्त हैं। इन पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की निर्धारित शर्तों के आधार पर अस्थाई भर्ती की जाएगी।

इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो उनके कार्यालय में 29 जनवरी, 2024 सायं 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा तथा माह की समाप्ति पर एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में इन पदों को 3 माह के लिए भरा जाएगा तथा इसे कार्य की दक्षता को देखते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इच्छुक पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ सत्यापित दसवीं प्रमाण पत्र, सेवानिवृति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र अवश्य संलग्न करें। उम्मीदवार द्वारा हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्षो की सेवा की हो तथा उनके विरूद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्क कार्यवाही लम्बित न हो। उम्मीदवार की आयु पद के विज्ञप्ति होने के समय 65 साल से अधिक न हो। उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्रों की संख्या विज्ञापित पदों से अधिक होने की स्थिति में तुलनात्मक कम आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अस्थाई है तथा संबंधित नियुक्ति अधिकारी द्वारा किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती से वर्तमान में पटवारियों की प्रोमोशन पर कोई असर नहीं होगा और प्रोमोशन की दृष्टि से इन पदों को खाली ही माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-222187 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]