Loading...

जिला में परशुराम जन्मोत्सव पर 10 मई को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

परशुराम सभा दौलतपुर चौक की ओर से 10 मई को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के मौके पर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

परशुराम सभा का कहना है कि 10 मई को दौलतपुर चौक के समीप मवा कहोलां गांव से भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर सुबह 8 हवन, 9 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।

यह शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर मवाकहोला गांव शुरू होकर दौलतपुर चौक, मरवाड़ी, जोह, डंगोह स्कूल से भद्रकाली, मुबारिकपुर, गगरेट, घनारी, दियोली से वापिस राधाकृष्ण मंदिर मवाकहोला में विश्राम करेगी।