HNN/ मंडी
सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 3.50 लाख रुपए प्रदान किए हैं। बता दें, पिछले महीने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में सांसद ने इसे लेकर घोषणा की थी, जिसे महज दो सप्ताह में पूरा कर दिया गया है।
सांसद ने इसे लेकर बीडीओ बल्ह को संस्तुति पत्र जारी करते हुए निर्माण के लिए सांसद निधि से 3.50 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इस सामुदायिक भवन के बनने से आसपास के गांवों के सैकड़ों परिवारों को सुविधा मिलेगी। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों का विश्वास उनकी ताकत है। यहां विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहने से वे उनकी समस्याओं और मांगों को अच्छे से समझती हैं तथा उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संसदीय क्षेत्र के अपने दौरे में उन्होंने जो भी घोषणाएं की हैं उन्हें रिकॉर्ड समय में पूरा भी किया गया है। इसी कड़ी में जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये भी बीते कल 9 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है।
सांसद प्रतिभा सिंह ने 31 अक्तूबर को जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि मुहैया करवाने की घोषणा की थी। जिनमें लडभड़ोल के गांव गोरा बलोटू में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख, ग्राम पंचायत खुड्डी के अंतर्गत गाहरा-गलू-भभौरी माता संपर्क सडक़ के लिए 2 लाख रुपए, खुड्डी पंचायत के तहत ही छीड़-भयोटू संपर्क सडक़ के निर्माण कार्य को एक लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत त्रैम्बली के अंतर्गत डूघ-सुरगणी माता चलौटी संपर्क सडक़ के निर्माण कार्य को एक लाख रुपए की धनराशि शामिल है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group