जिला में बढ़ने लगा सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग ने…
HNN / ऊना
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते जिला में एक बार फिर जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना तेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह में जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 10 से 15 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
ऐसे में विभाग ने जिले भर में स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के एहतियातन कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। विशेषज्ञों की मानें तो सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ बुखार के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
ऐसी स्थिति कोरोना संक्रमण और ज्यादा फैलने की संभावना है। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजू बहल ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।