Loading...

जिला में भीषण अग्निकांड- 24 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत

SAPNA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां 24 मवेशियों की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई है। इसके अलावा आग की चपेट में आने से 3 मवेशी बुरी तरह से झुलस गए हैं। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है परंतु इससे पीड़ित परिवारों को लाखों का नुक्सान हुआ है। मामला जिला कांगड़ा के इंदौरा ब्लॉक की पंचायत घनड्रा के मंड क्षेत्र का है।

यहाँ नूर हुसैन और लाल हुसैन के 24 पशु आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। हालांकि आग की लपटों पर लोगों और दमकल विभाग ने काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे 18 भैसें, 3 गाय और 3 बकरियों की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई। इसके अलावा तीन भैंसे बुरी तरह से झुलस गई है।