जिला में राशन कार्ड धारक अब इस दिन तक करा सकेंगे ई-केवाईसी…
HNN/मंडी
जिला मंडी में राशन कार्ड धारक अब 31 मार्च 2024 तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। बता दें पहले यह तिथि 29 फरवरी थी। लेकिन कई उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जिसके चलते इसे बढ़ा कर 31 मार्च किया गया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए साल में तीसरी बार ई-केवाईसी की तिथि को बढ़ाया है।
ऐसे में उपभोक्ता नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में अपनी ई केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के लिए यह अंतिम मौका होगा। प्रदेश सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्ड का ई केवाईसी कराने का निर्णय लिया है।